अंतर्जनपदीय स्मैक तस्कर गिरफ्तार:54 लाख 20 हजार रुपये की 271 ग्राम स्मैक व बाइक बरामद

एएनटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने पन्नोई मोड़ भैरो भीटी जीटी रोड़ के पास घेराबंदी कर बाइक से आते हुए स्मैक तस्कर को पकड़ा

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। एएनटीएफ आपरेशनल यूनिट प्रयागराज व थाना संदीपनघाट पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफ़लता मिली है। रविवार को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अंतर्जनपदीय अवैध स्मैक की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 271 ग्राम स्मैक व बाइक बरामद किया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। *इस मामले में…* क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी अभिषेक सिंह ने रविवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त 2024 को प्रभारी निरीक्षक ए0एन0टी0एफ आपरेशनल यूनिट प्रयागराज को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पन्नोई मोड़ भैरो भीटी जीटी रोड़ के पास भारी मात्रा में अवैध स्मैक आने वाला है। प्राप्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ए0एन0टी0एफ आपरेशनल यूनिट प्रयागराज व थाना संदीपनघाट पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पन्नोई मोड़ पर सघन चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा प्रयागराज की तरफ से आ रही काले/नीले रंग की मोटरसाइकिल की तरफ इशारा किया गया, जिसे चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक पर सवार व्यक्ति अचानक मोटरसाइकिल मोड़कर भागना चाहा जिसे संयुक्त टीम द्वारा घेर कर पकड लिया गया। जामातलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 271 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया। बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 54 लाख 20 हजार रूपया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर संबन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है। अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि यह स्मैक लेकर अपने फुटकर विक्रेताओ को देने के लिए जा रहा था। जिसे मैं गोपीगज के आगे हाईवे से एक व्यक्ति से खरीदता हूँ तथा प्रयागराज, कौशाम्बी व आस-पास के जनपदों में सप्लाई करता हूँ, जिसके विक्रय से मेरी आजीविका चलती है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें