रिपोर्ट मोहन लाल गौतम संवाददाता कौशाम्बी संदेश
कौशांबी/चायल के चरवा थाना क्षेत्र के पंसौर गांव के भीटा के पास सिर कूच कर हत्या कर दी गई है घटनास्थल पर चारों ओर खून बिखरा हुआ है मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ लग गई बताया जाता है कि युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ बीती रात 9 बजे गांव के शराब ठेके पर गया था सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के मलाक नागर निवासी जय सिंह पटेल विकलांग उम्र 35 वर्ष पुत्र बुधई जो शरीर से विकलांग है वह बिजली मिस्त्री का काम करता है बीती रात्रि 9 बजे लगभग जय सिंह पटेल अपने दो अन्य साथियों के साथ गांव की शराब दुकान पहुंचा था जहां लोगों ने तीनों को एक साथ देखा है पास में किसी यूरिया प्लांट में भी मृतक और उसके साथी पानी लेने गए थे जहां उन लोगों ने भी तीनों को साथ में देखा है लोगों ने बताया कि शराब ठेके के बाद किसी लालचंद और राजू नाम के व्यक्ति के साथ वह कहीं जा रहा था उसके बाद विकलांग घर वापस नहीं पहुंचा पूरी रात परिजनों ने भी जय सिंह पटेल की खोज भी नहीं की मृतक जयसिंह पटेल के साथ में मौजूद दोनों युवकों ने भी जय सिंह पटेल के बारे में पूरी रात किसी को कुछ नहीं बताया है जय सिंह पटेल के घर न पहुंचने के बाद मामले की सूचना रात में थाना पुलिस को भी नहीं दी गई है सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर भीटा के पास सिर कूच कर फेंकी गई एक लाश देखी है शव के पास में एक मोटरसाइकिल स्टैंड पर खड़ी थी बड़ी बेरहमी से युवक का कत्ल किया गया है घटनास्थल पर चारों ओर खून बिखरा हुआ है मामले की सूचना जंगल की आग की तरह चारों तरफ फैल गई जानकारी मिलने के बाद मौके पर सैकड़ो महिला पुरुष ग्रामीणों की भीड़ लग गई मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गयी और लोगों से पूछताछ की है पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान जयसिंह पटेल के रूप में हुई है बताया जाता है कि मृतक की पत्नी सुशीला देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जय सिंह पटेल की हत्या क्यों की गई है शराब ठेके में उनके साथ दोनों युवक बिजली विभाग के लाइनमैन है मृतक के तीन लड़के और एक लड़की है जिनका रो-रो कर हाल बेहाल है।

