कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। जनपद में शांति एवं सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में शुक्रवार की शाम पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने अषाढा़ चौकी इंचार्ज अशोक कुमार के साथ क्षेत्र में क़ानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बा पश्चिम शरीरा व अषाढा़ चौराहा सहित अन्य मुख्य मार्ग, चौराहा, बाजार, व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया, गश्त के दौरान उन्होंने आमजनमानस व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया, थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई।

