पारस अग्रहरि रिपोर्टर सराय अकिल*
सराय अकील। सराय अक़िल कस्बा इंचार्ज भानु प्रताप सिंह , उपनिरीक्षक सुशील शुक्ला ने कांस्टेबल शिव बाबू और निखिल गौतम के साथ मिलकर शुक्रवार को फ़क़ीराबाद में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने इलाके की देशी शराब की दुकान पर भी निगरानी रखी और वहां उपलब्ध शराब की गुणवत्ता और नियमों का पालन सुनिश्चित किया। इंचार्ज भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
चेकिंग अभियान के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे इलाके में सुरक्षा का माहौल बेहतर होगा। पुलिस ने जनता से भी अपील की कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

