कौशाम्बी संदेश
पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज में कराया भर्ती
कौशांबी में कोखराज के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक अचानक आग का गोला बन गया। ट्रक में आग लगने से उसका ब्रेक फेल हो गया। जिससे ट्रक ड्राइवर और खलासी आग से गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को बड़ी मुश्किल से फायर रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। गंभीर हालत में पुलिस ने उन्हें मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज के हायर हेल्थ सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस अब हादसे के कारणों की तलाश कर रही है।अयोध्या बिकापुर खिद्दीपुर गांव के रहने वाले राम औतार पुत्र रामजस पेशे से ड्राइवर है। गांव का रहने वाला सूरज सिंह पुत्र विनोद सिंह उनके साथ खलासी का काम करता है। राम औतार ट्रक से माल भाड़ा लेकर दूसरे शहर में पहुंचा कर अपनी जीविका चलाता है। बृहस्पतिवार को राम औतार ट्रक में मिर्जापुर जनपद की गल्ला मंडी से चावल की बोरिया लोड कर दिल्ली को मंडी के लिए निकला।
हादसे में झुलसे चालक और क्लीनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कौशांबी में ट्रक में अचानक लगी आग:ड्राइवर-खलासी गंभीर रूप से झुलसे, पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज में कराया भर्ती
कौशांबी2 घंटे पहले
कौशांबी में कोखराज के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक अचानक आग का गोला बन गया। ट्रक में आग लगने से उसका ब्रेक फेल हो गया। जिससे ट्रक ड्राइवर और खलासी आग से गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को बड़ी मुश्किल से फायर रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। गंभीर हालत में पुलिस ने उन्हें मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज के हायर हेल्थ सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस अब हादसे के कारणों की तलाश कर रही है।
अयोध्या बिकापुर खिद्दीपुर गांव के रहने वाले राम औतार पुत्र रामजस पेशे से ड्राइवर है। गांव का रहने वाला सूरज सिंह पुत्र विनोद सिंह उनके साथ खलासी का काम करता है। राम औतार ट्रक से माल भाड़ा लेकर दूसरे शहर में पहुंचा कर अपनी जीविका चलाता है। बृहस्पतिवार को राम औतार ट्रक में मिर्जापुर जनपद की गल्ला मंडी से चावल की बोरिया लोड कर दिल्ली को मंडी के लिए निकला।
हादसे में झुलसे चालक और क्लीनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे में झुलसे चालक और क्लीनर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पेड़ से टकराकर ट्रक को रोका
बृहस्पतिवार की शाम करीब 9 बजे ट्रक प्रयागराज होते हुए कोखराज के धन्नी सकाडा गांव के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक के इंजन में आग लग गई। जब तक कुछ समझ आता। आग ने ड्राइवर केबिन एवं पीछे लदे चावल को अपनी चपेट में ले लिया। चश्मदीदों ने मुताबिक, ड्राइवर का केबिन आग से घिरा होने के चलते उसके ब्रेक भी फेल हो गए। जिसके चलते ड्राइवर ने आग में घिरे होने बाद भी सूझबूझ से ट्रक को पास के पेड़ में टकराकर उसे रोका।
पुलिस ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल
थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि घायल ट्रक ड्राइवर और खलासी को ट्रक से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों की जांच फायर ब्रिगेड की टीम कर रही है। फायर एक्सपर्ट की रिपोर्ट व ट्रक मालिक से मिलने वाली तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।

