कौशाम्बी संदेश आर्या शुक्ला जिला कार्यालय संवाददाता
कौशाम्बी नगर पंचायत की व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। वार्डो में साफ सफाई, नाली इंटर लाविंâग आदि की समस्या आम बात हो गई है। शिकायती पत्र लेकर लोग ईओ के पास जाते है, तो वह आश्वासन की घुट्टी देकर वापस कर देती है, जिसकी वजह से लोगों में आक्रोश है।
गुरूवार को लगभग ११ बजे ओसा गांव संतकबीर नगर की रामादेवी पत्नी राजकुमार के साथ दर्जनों ग्रामीण नगर पालिका कार्यालय पहुच गई, और हंगामा करने लगी। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घर के बाहर बनी नाली पूरी तरह से टूटी हुई है। नाली का गंदा पानी सड़को पर भरा हुआ है। नाली का निर्माण कराये जाने को लेकर कईबार शिकायत कर चुके है, इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जिसकी वजह से मुहल्ले के लोग परेशान है। लोग ईओ के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, और कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगे। इस दौरान कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके मुहल्ले में पानी की व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से इस भीषण गर्मी में वह लोग परेशान है। लोगों ने जम कर हंगामा किया, और नारेबाजी किए। इसकी जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी को हुई, तो वह नगर पालिका कार्यालय पहुच गये, और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया, और कहा कि उनकी समस्याओ का जल्द ही निस्तारण किया जायेगा। मामले को लेकर नगर पालिका ईओ प्रतिभा सिंह से बात किया गया तो वह इस सम्बंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिए।

