एएसपी अशोक कुमार वर्मा ने थाना संदीपनघाट का किया वार्षिक निरीक्षण

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा द्वारा गुरुवार को थाना संदीपनघाट का वार्षिक निरीक्षण किया गया। गार्द द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी। थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, मालखाना, अन्य रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया गया एवं उनको अध्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा शस्त्रागार में शस्त्रों को भी चेक किया गया। थाना परिसर का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा थाना संदीपनघाट के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को निर्धारित अवधि में मानक अनुरुप कार्य करने हेतु सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें