पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद  
कौशाम्बी। जनपद में शांति एवं सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में गुरुवार को पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत‌ पश्चिम शरीरा कस्बा सहित अन्य मुख्य मार्ग, चौराहा, बाजार, व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें