मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा,व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को जनपद के महिला थाना की पुलिस टीम ने शक्ति दीदी, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को नारी रक्षा के प्रति जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें महिला बीट आरक्षियों ने एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही भ्रमणशील रहकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस एवं गुड टच-बैड टच के बारे में बताते हुए महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। तथा साइबर अपराध व महिला सशक्तिकरण के लिए शान द्वारा चलाए जा रहे सभी हेल्पलाइन नंबर को विस्तृत तरीके से समझ कर जानकारी दी गई। इस दौरान महिला पुलिस ने कहा कि महिलाएं मनचलों से न डरें हर कदम पर साथ है पुलिस ऐसे मनचले को सबक सिखाने के लिए तुरंत 112, व 1090 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें, तत्काल कार्यवाही की जाएगी। उनका नाम व पहचान गुप्त रखा जाएगा। सभी को हेल्पलाइन नंबर वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 आदि नंबरों की जानकारी दी गई।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें