मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं और बेटियों को किया जागरूक

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा,सम्मान,एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति जागरूकता अभियान में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीम व महिला सुरक्षा दल में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने  गांव-कस्बों आदि स्थानों पर भ्रमण एवं चौपाल लगाकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के लिये जागरूक करने की मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को महिला थाना की एंटी रोमियो टीम ने कस्बा मंझनपुर सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही सभी को पंपलेट देकर सुरक्षा सम्बन्धी हेल्प लाइन नंबर डायल 1090 वीमेन पॉवर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेन्स सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, सहित अन्य मोबाइल नंबरों की जानकारी दी गई।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें