2 वांछित-वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। थाना करारी, मंझनपुर पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग स्थान से एक वांछित व एक वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। करारी पुलिस ने वांछित अभियुक्त पताली यादव उर्फ पवन पुत्र स्व० महेन्द्र निवासी सैयद सरावां थाना चरवा को म्योहर कालोनी तिराहा से गिरफ्तार किया। इसी प्रकार मंझनपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त मनोज कुमार मौर्य पुत्र मोतीलाल निवासी अमाव थाना खागा जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें