
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। महिला थानाध्यक्ष उर्मिला सिंह और उनकी टीम उप निरीक्षक दुर्गेश सिंह व महिला कांस्टेबल विद्या यादव द्वारा शुक्रवार को टूटते रिश्तों को बचाया गया। आपसी मनमुटाव के चलते अलग रह रहे पति पत्नी को फिर मिलवाया गया। काउंसलिंग के दौरान आपसी सहमति के बाद एक बार फिर से एक दूसरे के साथ हंसी-खुशी घर भेजा गया। महिला थाना पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर दोनों पक्ष ही नहीं बल्कि क्षेत्र में भी सराहना की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि पारिवारिक विवाद से सबंधित एक जोड़े दंपति की काउंसलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए उनकी खुद की सहमति से सुलह समझौता कराया गया। दोनों पक्ष आपसी सहमति व बातचीत के बाद अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए फिर से नया जीवन व्यतीत करने के लिए राजी हो गए। साथ ही साथ एक दूसरे का सम्मान करने की भी सहमति जताई। इस दौरान पुलिस टीम ने जीवन की नई शुरुआत करने के लिए बधाई देते हुए पति-पत्नी को रवाना किया।
