
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने गुरुवार को अपने-अपने थाना क्षेत्र में वांछित-वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाकर तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। थाना पश्चिम शरीरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त बाला नाथ पुत्र ओंकार नाथ निवासी बरैसा को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना सराय अकिल पुलिस ने दो वारंटियों में 1.अभियुक्त पप्पू पुत्र भुल्लन 2. अभियुक्त करन पुत्र दुलारे निवासीगण पहलू का पुरवा को गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय भेजा।
