
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद में रविवार को हुए पटाखा धमाके में कई लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हो गए हैं घायलों के इलाज के लिए पुलिस प्रशासन ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम होने के बाद जब शव घर में पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया आसपास गांव में सनसनी फैल गई और अंतिम दर्शन के लिए लोगों की कतार लगी रही लेकिन जनपद कौशांबी में एक सांसद तीन विधायक एवं भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी और गणमान्य नेता मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। जबकि सांसद विनोद सोनकर कौशांबी के मतदाताओं से दो बार सांसद बने लेकिन आज मृतकों के दाह संस्कार में शामिल न होना कौशांबी के लोगों में मायूसी छा गई ऐसा लग रहा है कि जनपद कौशांबी में कोई सांसद ही नहीं है वही सिराथू की विधायक शेर कहे जाने वाली लोगों की दुख दर्द बांटने वाली विधायक ने आज किसी भी मृतकों के अंतिम संस्कार में भाग नहीं ले सकी वही कहा जाए तो एक वर्ष पहले नगर पालिका परिषद भरवारी का चुनाव हुआ जिसमें मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर कविता पासी के पक्ष में मतदान किया और कविता पासी नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष बनी लेकिन किसी भी मृतकों के अंतिम संस्कार में नहीं आ सकी जबकि मृतकों के पास दास संस्कार के लिए धनराशि नहीं थी और आशा लगाकर बैठे थे कि कोई जनप्रतिनिधि आए तो कुछ सहयोग राशि मिल जाएगी तो अंतिम संस्कार अच्छे ढंग से हो जाएगा लेकिन कोई जनप्रतिनिधि मृतकों के परिजनों के पास नहीं आ सके यही कहावत है कि जब कोई राजा मरता है तो आकाश के तारे टूट जाते हैं और जब गरीब मरता है तो अपने मित्र भी दूर हो जाते हैं वही हाल नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी की हुई क्योंकि यदि किसी धनी व्यक्ति की जान गई होती तो हो सकता था कि कविता पासी सुबह से ही वहां पर डटी होती लेकिन गरीबों की जान चली गई और गरीबों के मतदान से नगर पालिका अध्यक्ष बनी फिर भी अपने नगर पालिका के 4 शवों के बीच में एक भी शव के दाह संस्कार में अपनी उपस्थिति नहीं कर सकी
वहीं सपा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश चंद्र केसरवानी चारों मृतकों के घर पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया और सरकार से परिजनों के प्रति सहयोग राशि की मांग की।
वही सांसदीय क्षेत्र के आगामी चुनाव होने वाले चुनाव के संभावित प्रत्याशी पवन कुमार सरोज प्रतापगढ़ से चलकर कौशांबी के मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर ईश्वर से प्रार्थना किया कि मृतकों की आत्मा को ईश्वर शांति दे एवं अमरत्व प्रदान करें।
