भरवारी कस्बा के खल्लाबाद पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत, कई लोग गंभीर रूप झुलसे

कौशाम्बी //संदेश रिपोर्टर मोहम्मद शाहिद

कौशाम्बी। थाना कोखराज क्षेत्र के भरवारी कस्बा खल्लाबाद में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हुआ है. धमाके के बाद लगी आग में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है, घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर पहुंचकर आग नियंत्रित करने के लिए सीएफओ आरके पांडेय के नेतृत्व में पांच टाइम लगाई गई थी. केमिकल रसायन का प्रयोग कर आग को बुझाया गया. साथ ही कई थानों के पुलिस फोर्स ने काफी मशक्कत के बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला, झुलसे हुए लोगों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जानकारी के मुताबिक पांच मृतको की पहचान की गई है, जबकि दो अन्य की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) दल ने आग पर काबू पा लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वही पटाखा विस्फोट की घटित घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर व आईजी प्रयागराज प्रेम गौतम मौके पर पहुँचे.‌ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें