कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख
खाद्यान्न वितरण में घटतौली का मामला अक्सर सुर्खियों में रहता है प्रदेश सरकार ने ई पास मशीन को इलेक्ट्रॉनिक कांटे से ब्लूटूथ के जरिए लिंक कर खदान वितरण की नई व्यवस्था शुरू की है यह ट्रायल प्रदेश के आठ जनपदों में शुरू किया गया है जिसमें कौशांबी भी शामिल है पूर्ति विभाग ने भी इसकी तैयारी कर ली है 15 फरवरी को नई व्यवस्था के साथ राशन वितरण शुरू कर दिए जाने की संभावना है खद्दान वितरण को लेकर अक्सर लोगों की शिकायतें होती रही कि पास मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद कार्ड धारकों को सरवर न होने का बहाना बता कर वापस भेज दिया जाता रहा इसके अलावा यह भी शिकायतें होती रही कि कांटे में मात्रा से कम तौल कर अनाज का वितरण किया जाता है गरीबों के हक डाका डाले जाने के मामलों को शासन ने गंभीरता से लिया और प्रदेश के 8 जनपदों में से कौशांबी के कोटेदारों को भी 20 दिनों पूर्व विभाग के अधिकारियों ने कर्मियों को प्रशिक्षण दिया कि पास मशीन को इलेक्ट्रॉनिक कांटे के यस लीड के जरिए लिंक किया गया है साथ ही ब्लूटूथ के जरिए भी दोनों को लिंक किया गया है इस व्यवस्था के तहत ई पास मशीन में जितनी यूनिट कार्डधारक के हक में है उसी के हिसाब से इलेक्ट्रॉनिक कांटे में राशन तौल किया जाएगा उसमे एक भी ग्राम कम खद्दान तौल किया गया तो दूसरे कार्डधारक का अंगूठा ईपास मशीन स्वीकार ही नहीं करेगा हालांकि इस व्यवस्था से कुछ कोटेदारों में नाराजगी है हालांकि उन्होंने खाद्यान्न वितरण का कमीशन बढ़ाए जाने की मांग की है गरीबों को पूरा खद्दान दिलाए जाने की नई व्यवस्था गुरुवार से शुरू कर दी जाएगी।
खद्दान वितरण किए जाने के लिए नई व्यवस्था ने कोटेदारों की मुसीबतें बढ़ा दी है अभी तक कोटेदार वितरण की तारीख निर्धारित कर कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध करा देती थी लेकिन ई पास इलेक्ट्रॉनिक कांटे के लिंक होने से वह एक दिन में 50 से 60 लोगों को ही राशन दे सकेंगे इससे कोटेदारों को पूरे माह राशन वितरण करना पड़ेगा हालांकि या आंकड़ा अभी विभागीय ट्रायल में है।
क्या कहते हैं जिला पूर्ति अधिकारी
शासन की ओर से राशन वितरण के लिए नई व्यवस्था चालू की गई है इसके लिए कोटेदारों को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है आठ जनपदों में कौशांबी भी ट्रायल के लिए चयनित किया गया है लिहाजा वितरण के दौरान थोड़ी समस्या हो सकती है इसे लेकर कोटेदार और कार्डधारक को सामंजस्य बनाना पड़ेगा।
