विधायक के भाई के घर पर विस्फोट से लगी आग से मचा हड़कंप,फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

पूर्व बीजेपी विधायक के भाई के घर में अचानक विस्फोट होने से  हड़कंप मच गया,पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल के भैया मुन्ना पटेल के घर मे विस्फोट हुआ है,विस्फोट एम बाद लगी आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया,मकान का लिंटर दिवार भी क्षतिग्रस्त हो गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस विस्फोट की वजह की जांच कर रही है।
सैनी कोतवाली इलाके के सिराथू कस्बे की है जहा भाजपा के पूर्व विधायक शीतला प्रसाद पटेल के भाई मुन्ना पटेल के घर पर अचानक तेज आवाज के साथ विस्फोट हो गया,विस्फोट के बाद लगी आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और लोगो की सहायता से आग पर काबू पाया गया,विस्फोट किसमे हुआ और आग कैसे लगी इसकी जांच पुलिस और प्रशासन की टीम कर रही है।हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें