उप मुख्यमंत्री ने 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

उपमुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में विशेष व्यवस्था हेतु एक करोड़ रूपये देने की घोषणा की। देश व प्रदेश प्रगति के पथ पर तेजी के साथ अग्रसर-उपमुख्यमंत्री।

 

प्रयागराज।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में विशेष व्यवस्था हेतु1करोड़ रूपये देने की घोषणा की।इसके साथ ही साथ उन्होंने पुलिस लाइन के विस्तार नए स्वरूप व आधारभूत आवश्यकताओं के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के लिए कहा है। इस अवसर पर पुलिस जवानो बच्चों के द्वारा जिम्नास्टिक खेल व विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन भी किया गया।इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे तीर्थराज प्रयागराज में पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होनेे का मौका मिला है।उन्होंने कहा कि आज बहुत ही गर्व महसूस होता है कि हमारा देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।भारत विश्व गुरू व विश्व की महाशक्ति बनने जा रहा है। जिस देश के अंदर केवल 10 वर्ष के भीतर 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा के ऊपर आ सकते है।उस देश को दुनिया में आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है।हमारा देश अब प्रगति के पथ पर पीछे मुड़ कर देखने वाला नहीं है। दुनिया का कोई देश हमें आंख नहीं दिखा सकता है।हमारे देश ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराने की सफलता प्राप्त की है।आज भारत माता की जय-जयकार पूरे विश्व में हो रही है और भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है तथा बहुत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।भारत शांतिपूर्ण ढंग से विकास की ओर बढ़ने वाला देश है।हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता कानून व्यवस्था को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखना है। आज हमारे प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा पूरे देश में है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है।जिसका लाभ पात्र लोगो को बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है।हमारा देश सभी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में यहां महाकुम्भ का आयोजन होने जा रहा है।जिसमें लगभग 48 करोड़ लोगो के आने की सम्भावना है।जिसके दृष्टिगत व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही है।देश में स्वच्छता के क्षेत्र में जनपद प्रयागराज को दूसरा स्थान प्राप्त करने पर मैं सभी लोगो को बधाई देता हूं।उन्होंने कहा कि प्रयागराज को नम्बर-1 पर लाने व स्वच्छ प्रयागराज बनाने का प्रयास हम सभी को करना है।उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत में हमारा यह जनपद पीछे रहता है अतःआप सभी लोग आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान अवश्य करें। आने वाले समय में प्रयागराज में पर्यटन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। हमारे युवा व उद्यमी आगे बढ़े।यहां आने वाले श्रद्धालुओं को यहां रूकने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए मैं उद्यमियों को आगे आ करके इस क्षेत्र में निवेश करने के लिए आह्वाहन करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य आपके सामने रखा है,जो कि बहुत बड़ा लक्ष्य है,लेकिन यदि हम सभी़ देशवासी एकजुट होकर ठान लेंगे, तो यह लक्ष्य बहुत छोटा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश के वीर जवानों पर गर्व है,जो निरंतर सीमा पर मुस्तैद रहकर हमारी रक्षा करते है। उन्होंने प्रयागराज सहित प्रदेश की पुलिस बल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा कठिन से कठिन परिस्थिति में प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के जो कार्य किया जा रहा है।वह प्रशंसनीय है और उसकी हर तरफ सराहना होे रही है। उन्होंने प्रयागराज के पुलिस बल का अभिनंदन किया और बधाई दी।इस अवसर पर महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0 के0 सिंह विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी पूर्व विधायक दीपक पटेल भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा व अन्य जनप्रतिनिधिगण एडीजी जोन भानु भाष्कर पुलिस आयुक्त रमित शर्मा मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरण आनन्द जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

ब्यूरो प्रयागराज कौशाम्बी सन्देश।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें