कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
कोखराज थाना क्षेत्र के सुजातपुर बमरौली गांव में संजय कुमार के घर में तीन लोग मंगलवार के दिन शाम लगभग 10:00 बजे खाना खा पीकर कमरे के अंदर अंगीठी जलाकर सो गए अंगीठी की वजह से एक गर्भवती महिला नीतू देवी पत्नी संजय कुमार उम्र लगभग 23 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई वहीं संजय कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष और कमला देवी पत्नी हीरालाल उम्र लगभग 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर कोखराज पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
