खेत की तरफ घूम रहे युवक को सर्प ने डशा युवक की मृत्यु

 

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पश्चिम शरीरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह सोमवार के दिन समय लगभग 2:00 बजे पश्चिम शरीरा से चांदेराई गांव की तरफ खेत घूमने गया था तभी मेढ़ के किनारे मिट्टी कुरेद कर नाशा बाध रहा था तभी अचानक विषैला सर्प ने हथेली के पृष्ठ भाग में तीन जगह डंक मार दिया आनन-फानन में सूचना परिजनों को मिली सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचकर राजेंद्र सिंह को दवा इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए और जिला अस्पताल में युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया सूचना पुलिस को दी गई पश्चिम शरीरा पुलिस सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें