डॉ संगम मिश्र के नेतृत्व में प्राचीन हनुमान मन्दिर हनुमानगंज से श्री राम की निकली गई झांकियां।

दक्षिणांचल में डॉ संगम मिश्र का लोगो ने आभार जताते हुए जय श्री राम के नारे के साथ गुंजायमान रहा हनुमान मन्दिर।

प्रयागराज।विधान सभा कोरांव क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा पैंतिहा हनुमानगंज कोरांव प्रयागराज में प्राचीन हनुमान मंदिर में एक विशाल कार्यक्रम श्री राम मंदिर उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में मनाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ संगम मिश्र उपस्थित रहे।वहीं डॉ संगम मिश्र ने भगवान राम के विषय में कई प्रसंगों की विस्तार से बताया गया।माता शबरी के प्रसंग को उठाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम ने सदैव ही कर्मों की श्रेष्ठता को महत्व दिया।उन्होंने कहा इसीलिए भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहते हैं। डॉ संगम मिश्र ने कहा 496 वर्ष के बाद भगवान अपने महल में विराजमान हुए हैं। पूरे यमुना पार में आज घर-घर उत्सव मनाया जा रहा है। मंदिरों को भी सजाया गया है।भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र ने अपने संबोधन में कहा की तीस जनवरी को यमुना नगर क्षेत्र के जो लोग अयोध्या जाना चाहेगे तो उनके लिए आने-जाने के लिए साधन और भोजन जलपान की व्यवस्था हमारी तरफ से की जाएगी। विशाल जन समूह ने डॉ संगम मिश्र के इस महान विचार पर खड़े होकर तालियां बजाई और डॉ संगम विश्व जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।डॉ संगम मिश्र ने भगवान श्री राम माता सीता एवं हनुमान जी से संबंधित कई प्रसंगों को विस्तार से लोगों को समझाया।डॉ संगम मिश्र जसरा की रस्तोगी अस्पताल में आयोजित श्री राम मंदिर उद्घाटन समारोह में पहुंच कर श्री राम जन्मभूमि उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण भी देखा गया।इस दौरान डॉ रस्तोगी पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल यमुनानगर संघ के जिला सम्पर्क प्रमुख मुकेश एफ सी आई बोर्ड के अध्यक्ष विमलेश विश्व हिंदू परिषद प्रांत संस्कृत प्रमुख शंकरदेव त्रिपाठी एस के तिवारी डायरेक्टर सेंट्रल अकादमी भोला नाथ शुक्ल दिलीप शुक्ल विजय सिंह राजाराम चौधरी यश विक्रम त्रिपाठी अमरेश मिश्रा अर्जुन तिवारी अभिनव तिवारी अमर बहादुर सिंह विजय शंकर मिश्र रामाशंकर त्रिपाठी श्याम लाल तिवारी छविनाथ त्रिपाठी आदि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राम भक्त उपस्थित रहे।इसी प्रकार से नगर पंचायत अध्यक्ष कोरांव ओम प्रकाश केशरी ने डॉ संगम मिश्र का भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दी।मुख्य अतिथि के रूप में डॉ संगम मिश्र ने भगवान राम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।उनके वन गमन प्रसंग की चर्चा की।पुनः राज्याभिषेक का विस्तार से वर्णन किया।कोरांव नगर अध्यक्ष ने डॉ संगम मिश्र का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ संगम मिश्र चार किलोमीटर पैदल चलकर रामोत्सव आज इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए हैं।मैं डॉ संगम मिश्र का कोरांव की जनता की ओर से हृदय से बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं। कोराव के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में जनमानस मौजूद रहे।

ब्यूरो प्रयागराज कौशाम्बी सन्देश।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें