थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने फीता काट कर किया कार्यक्रम का शुभारम्भ,पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवध कुशवाहा ने बच्चो को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद दिया।
प्रयागराज।कोरांव विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत रत्यौरा मोड़ के समीप विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ युवा महोत्सव का शुभारम्भ किया गया।और युवा महोत्सव के पहले दिन युवाझ महोत्सव में सुबह के समय कार्यक्रम आयोजित हुआ।कोराव थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लाक प्रमुख राम अवध कुशवाहा और कार्यक्रम का सचालन दिनेश चौधरी ने किया जिसमे हर साल कि भाती इस वर्ष भी दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें कई विद्यालय के बच्चों ने भाग जिसमे सीनियर प्रतिभागियों में प्रथम स्थान पर मुकेश कुमार सिंह व द्वितीय स्थान पर प्रदीप कुमार सिंह और तृतीय स्थान पर अंकित शुक्ला व जूनियर मैराथन में प्रथम स्थान पर मनोज पाल द्वितीय स्थान पर सोनू पाल तृतीय स्थान पर आकाश कुशवाहा और बैतमिंटन में अंकित मिश्रा और हिमांशु कुशवाहा ने मारी बाजी उसके बाद फिर मंच द्वारा बिरहा गायक राजकुमार निराला रंजना रंजन तथा भोजपुरी गायक अनुज कुमार योगी,रबिता कोयल ने अपनी भोजपुरी गीतों से समां बांधा।आज प्रथम दिन के मुख्य कार्यक्रम में आयोजक कुमार कपिल अध्यक्ष आशाराम मिश्रा उपाध्यक्ष अमरेन्द्र वर्मा तेजनारायण कुशवाहा वरिष्ठ राहुल श्रीवास्तव दुर्गा सिंह नितिन मिश्रा,राजेश सिंह संतोष सिंह नरेश वर्मा अखिलेश कुशवाहा सूर्यमणि कुशवाहा सहित सम्भ्रान्त लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो प्रयागराज कौशाम्बी सन्देश।
