
कौशाम्बी अयोध्या में प्रभु श्रीराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को पुलिस प्रशासन की ओर से जनपद में जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। जिलेभर में पुलिसकर्मी तैनात रहे। डीएम व एसपी सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराया गया। जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना चरवा अंतर्गत विराक्त वैष्णव आश्रम श्रीराम जानकी मन्दिर ( बड़ी कुटी ) में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही उन्होंने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी प्रकार जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों के द्वारा शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की उपस्थिति में मन्दिरों में सुंदरकांड, भजन/कीर्तन, भंडारा व जगह-जगह शोभा यात्रा का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। मस्जिदों में नमाज के दौरान जनपद में कहीं भी भीड़-भाड़ नहीं हुई है। तथा कुशलता रही साथ ही पुलिस सोशल मीडिया भी लगातार नजर रख रही है। पुलिस द्वारा लोगों से अपील है कि वे किसी भी भड़काने वाले संदेश को प्रसारित करने से बचें। साथ ही सौहार्द्रपूर्वक और भाईचारे के साथ रहने की अपील की गई।
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
