प्राण-प्रतिष्ठा/उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर कौशाम्बी पुलिस ने जिलेभर भ्रमण कर चलया चेकिंग अभियान पूरे दिन की संदिग्धों वाहनों की चेकिंग

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। अयोध्या में सोमवार को निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा/उद्घाटन कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में कानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के भीड़-भाड़ एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व मुख्य मार्गों चौराहों आदि पर बेरिकेड लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा पुलिस बल की मौजूदगी में मन्दिरों में सुन्दरकाण्ड, भजन/कीर्तन, भंडारा व जगह जगह शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराया गया। इसी प्रकार सोशल मीडिया सेल द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट/सामग्री के विरुद्ध निरंतर सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी की  जा रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें