दारू बाजों ने वृद्ध के सर पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख

कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दीदी तारा नटबाबा गांव निवासी होलिया देवी पत्नी हरी लाल सरोज को झूठा आरोप लगा कर पड़ोसी जीते लाल पुत्र शिव लाल काफी दिनों से दारू पीकर गाली गलौज करता रहा। शुक्रवार के दिन शाम लगभग 6 बजे पीड़ित अपने दरवाजे पर आग जला कर अपने पति और पुत्री के साथ बैठकर आग ताप रहा था तभी आरोपी पीड़ित के दरवाजे के सामने आकर गाली गलौज करने लगा पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो दबंग मार पीट करने लगा दबंगों ने पीड़िता के ससुर को लाठी और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे पीड़िता का ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस ने पीड़ित को इलाज कराने हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें