एएसपी ने किया थानों के सभी विवेचकों का अर्दली रूम

विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को दिए दिशा-निर्देश

कौशाम्बी। विवेचना निस्तारण के सम्बन्ध में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने मंझनपुर, करारी, महिला थानों के सभी विवेचकों का अर्दली रूम किया। इस दौरान सभी के पास मौजूद विवेचनाओं की समीक्षा की। तथा उनके निस्तारण हेतु दिशा निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी विवेचनाओं को जल्द समयानुसार निस्तारण करें। साथ ही थानों पर आईजीआरएस, जन-शिकायत, महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान एएसपी ने अपराधियों पर नकेल कसने की भी हिदायत दी। साथ ही उन्होंने श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व गणतंत्र दिवस को देखते हुए सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान सभी थानाध्यक्ष एवं समस्त उप निरीक्षक मौजूद रहे।

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें