
कौशाम्बी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव व मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार को तहसील मंझनपुर में को लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। इस दौरान तहसील मंझनपुर में अलग-अलग गांवों से लोगों ने अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे। प्राप्त हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों में से कुछ का मौके पर ही अफसरों ने समाधान करवाया। तथा अन्य शिकायतों को निस्तारण के लिए डीएम व एसपी ने सम्बन्धित विभाग को गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण एवं राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व कर्मी व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर तत्काल शिकायतों को निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी आकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक सिंह एवं अन्य अधि0/ कर्म0गण मौजूद रहे।
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
