महाराष्ट्र से पैदल यात्रा पहुँची कौशाम्बी

सज गया अयोध्या धाम आ रहे मेरे प्रभु श्रीराम हर मन में राम हर घर में राम गूंज रहा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम

सरसवां। कौशाम्बी राम सेना फाउंडेशन द्वारा महाराष्ट्र से 10 दिसंबर से 70लोगो का समूह अयोध्या में श्रीराम के दर्शन के लिए पैदल निकले हैं जो बृहस्पतिवार को चित्रकूट होते हुए कौशाम्बी पहुँची जिसका सरसवां में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शुभम करवरिया व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभंजय सिंह ने स्वागत किया फिर सभी को सरसवां ब्लाक परिसर में रात्रि विश्राम की सुचारू व्यवस्था कराई। शुक्रवार सुबह हवन पूजन कर फिर अपनी यात्रा में निकल लिए ।यात्रा के संचालक नागा बाबा ने बताया कि यात्रा 22जनवरी को अयोध्या पहुँचकर प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला के दर्शन प्राप्त की इच्छा है।यात्रा में किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए यात्रा के साथ साथ हिनौता चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार दुबे सिपाही नीतीश तिवारी अमन पाण्डेय कुलदीप सेन पुनीत सिंह गिरजा शंकर चौबे व ग्रामीण मौजूद रहे

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें