कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
जनपद पुलिस ने कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक को गार्द ऑफ़ ऑनर की दी सलामी
कौशाम्बी। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज श्री प्रेम गौतम ने बुधवार को जनपद कौशाम्बी पहुंचे। और उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण करते हुए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक को कौशाम्बी पुलिस ने गार्द ऑफ़ ऑनर की सलामी दी। पुलिस महानिरीक्षक ने बेहतर गार्द के टर्न आउट का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय कौशाम्बी की विभिन्न शाखाओं प्रधान लिपिक शाखा, वाचक कार्यालय, सीसीटीएनएस सेल, आईजीआरएस सेल, मीडिया सेल आदि का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के रख रखाव व साफ सफाई को चेक किया। व कार्य की समीक्षा की एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय कौशाम्बी के दुर्गा भाभी सभागार में पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं राजपत्रित अधिकारियों व समस्त शाखा, व थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी की गई। साथ ही कौशाम्बी पुलिस के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा सहित समस्त क्षेत्राधिकारी सभी शाखा,व थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
