
चरवा थाना क्षेत्र के रायभान का पूरा गांव निवासिनी कबूतरी देवी पत्नी स्व० जस्मन ने दिए गए शिकायती पपत्र में बताया कि 15 जनवरी समय लगभग 4 बजे शाम को मेरा लड़का धर्मेंद्र अपने मवेशियों की चरही में मिट्टी लगा रहा था। उसी समय गांव का लाला पुत्र विधायक पीड़ित के ऊपर साइकिल चढ़ा दिया। जिससे पीड़ित का लड़का लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने अपने चोटहिल लड़का के साथ उक्त दबंग के घर जाकर उलाहना देने गयी तो उक्त दबंग ने अपने भांजे के साथ मिलकर पीड़ित व लड़के को गाली गलौज करने लगा पीड़िता ने गाली गलौज करने का विरोध किया तो मार पीट करने लगे। पीड़ित ने अपने लड़के के साथ चरवा थाना पहुंच कर आरोपियो के विरुद्ध लिखित तहरीर दी । लिखित तहरीर पाकर पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
