पतंग के धागे से एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

सैनी थाना क्षेत्र के सिराथू क्षेत्र में जानलेवा साबित हो रहा है आज मंगलवार फिर एक युवक पतंग के धागे का शिकार हो गया जनता में किसी प्रकार का आक्रोश न पनपने पाए उसके पहले ही चौकी इंचार्ज चंदन सिंह ने धागा और पतंग बेचने वाले कुछ दुकानदारों को धागा और पतंग सहित कोतवाली सैनी ले जाकर कार्रवाई में जुट गई है।

घटना क्रम के मुताबिक ताजुद्दीन अपने भतीजे राजू सिद्दीकी निवासी वार्ड नंबर 10 के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे ओवर ब्रिज पर अचानक पतंग का माझा आ गया जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक के मुंह ,होंठ के अंदर और शरीर के विभिन्न हिस्से कट छिल गए।जैकेट पहने होने से गंभीर घायल होने से बच गए अभी बीते कल ही ओवर ब्रिज पर ही केशौव्वा पुर थाना कोखराज का युवक सिराथू ओवर ब्रिज पर मांझे का शिकार बना था जान बचाने के लाले पड़ गए थे और गर्दन में उसे 11 टांके लगवाने पड़े थे अभी भी युवक प्राइवेट अस्पताल में उपचार रत है।आज की घटना पर चौकी इंचार्ज सिराथू तुरंत एक्शन लेकर सिराथू और सैनी के कुछ दुकानदारों को माझा सहित उठाकर कोतवाली में लाकर जांच में जुट गई है।।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें