
कौशाम्बी। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रयागराज श्री प्रेम गौतम ने बुधवार को महिला थाना, व थाना मंझनपुर, का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय,मेस,शस्त्रागार,सीसीटीएनएस कक्ष व कार्यालय में रजिस्टरों को चेक कर कार्यों की समीक्षा की। तथा दस्तावेजों के रख रखाव व परिसर की साफ सफाई हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने थाने के विभिन्न मामलों के बारे में पुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष से जानकारी ली। अपराध नियंत्रण एवं शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त तेज करने के निर्देश दिए। सभी पुलिसकर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अवैध शराब तस्करों पर नकेल कसने व वांछित अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तारी करने का भी आदेश दिया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक सिंह सहित थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
