अवाना आलमपुर में बने शौचालयों का हो रहा दुरुपयोग,और हो रहे जर्जर

हकीकत जानने के लिए एडीओ पंचायत से संपर्क किया गया नही उठा फोन

बारा कौशाम्बी। विकास खंड कौशम्बी के अवाना आलमपुर गांव में बने शौचालय इन दिनों उपलों और पैरा रखने के काम आ रहे है कुछ तो शौचालयों का उपयोग ही नहीं हो रहे और जर्जर के कगार पर पहुंच गए जिससे सरकार की स्वच्छ भारत मिशन का सपना फेल होता दिख रहा है गांव के सुखरानिया, लवकुश,लवलेश , कुलदीप ,कैलाश के यहां बने शौचालय जर्जर हो चुके और ईंधन रखने के काम आ रहा है ।टीम के पहुंचते ही हकीकत जानने का प्रयास एडीओ पंचायत से जानना चाहा तो फोन नही उठाना वाजिब समझे वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जगह जगह नाली चोक होने से जल जमाव की समस्या बनी हुई है और अवाना के पुरवा में कुछ जगह में नाली नही होने से आम रास्ते में पानी भरा रहने से राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।जिससे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा अवाना आलम पुर गांव साफ दिखाई देता नजर आ रहा है जिसमे विकास खंड कौशाम्बी के कुछ अफसरों की मिली भगत होने का ग्रामीणों ने आरोप लगा रहे है।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें