महिला सिपाहियों ने चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

कौशाम्बी। महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में रविवार को थाना कोखराज पुलिस टीम ने क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों व सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जागरुक किया। तथा साइबर सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न जानकारी देकर व उनके अधिकारों के बारे में बताकर जागरुक किया इस दौरान पुलिस टीम ने सभी को पंपलेट देकर सुरक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर डायल 1090 वीमेन पॉवर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेन्स सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, सहित अन्य मोबाइल नंबरों की जानकारी दी गई।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें