पुलिस ने किया पैदल गश्त, आमजन से की वार्ता, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

कौशाम्बी। जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड़ में नजर आ रही है। आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। रात्रि गश्त को मुस्तैद कर दिया गया है। इसी क्रम में बीती रात जनपद के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों पर पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान आमजन,व व्यापारियों से वार्ता करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया। तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओ, व वाहनों की चेकिंग की गई।

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें