
कौशाम्बी। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने मंगलवार की शाम थाना कोखराज पहुंचकर थाना का औचक निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क सहित पूरे थाने का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पुलिस जवानों को बेहतर पुलिसिंग के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, महिला व पुरुष बंदी गृह, शस्त्रागार, सीसीटीवी एनएस कक्ष,को चेक किया। तथा दस्तावेजों के रख-रखाव व थाना परिसर की साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ भोजनालय में खाना बना रहे फालोवर को भी साफ व स्वच्छ तरीके से भोजन बनाने के लिए कहा साथ ही एएसपी ने थाने के विभिन्न मामलों के बारे में थानाध्यक्ष से जानकारी ली। अपराध नियंत्रण एवं शांति, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एएसपी द्वारा अवैध शराब तस्करों पर नकेल कसने व वांछित अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तारी करने का भी आदेश दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
