ग्राम प्रधान ने एक दर्जन गांवों में जलवाए अलाव, ग्रामीणों को मिली राहत

 

कौशाम्बी। मौसम में बढ़ रही लगातार ठंड से लोग बचाव के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए शहर से लेकर गांव तक इंतजाम किए जा रहे है। कड़ाके की ठंड देखते हुए ग्राम प्रधान ने एक दर्जन गांवों में लकड़ी गिरवाकर अलाव जलवाया‌। जलते अलाव को तापकर लोगों ने ग्राम प्रधान के कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं। सिराथू विकास खण्ड क्षेत्र के कोखराज ग्राम प्रधान नसीम ने रविवार को कड़ाके की ठंड देखते हुए अलाव जलाकर लोगों को ठंड से राहत दी है। ग्राम प्रधान ने 12 गांवों के प्रमुख बाजार, चौराहा आदि सार्वजनिक स्थलों पर लकड़ी गिराकर अलाव जलाया है। गांवों में अलाव जलवाए जाने से ग्रामीणों को राहत मिली है।

कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें