तेज बारिश होने पर ठन्ड गलन से लोग ठिठुरने के लिए हुए मजबूर।

प्रयागराज।जनपद प्रयागराज में बुधवार को सुबह तेज बारिश होने से खेतों में पानी लबालब भर गया।और ठन्ड शीतलहर के बीच बारिश के चलते पारा अचानक लुढक गया। लोग ठिठुरने के लिए मजबूर हो गए। सड़को पर सन्नाटा दिखाई पड़ा और आवागमन के लिए यात्री भी काफी निकले थे।रोडबेज बस और प्राईवेट बसो में यात्री कम दिखाई दिए।रोज के अपेक्षा रोडवेज और रेलवे स्टेशनों पर भीड कम दिखी। चौराहे व तिराहे के पास जल रहे अलाव के पास लोगों की भीड काफी रही।मिली जानकारी अनुसार नए कानून को लेकर भी ड्राइवरों में दहशत बना हुआ है।इसी वजह से प्राइवेट व सरकारी बसें सडक पर कम दिखी। आपको बता दें कि आज सुबह छः बजे से ही तेज बारिश होने से ठन्ड गलन अचानक और बढ़ गई।स्कूल और कालेज पहले से ही बन्द चल रहे हैं।भीषण ठंड के चलते लोगो ने अलाव जलाकर अपने घरों में आग सहारे पास में बैठे दिखाई दिए।

संवाददाता प्रयागराज कौशाम्बी सन्देश।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें