
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक सिंह ने सर्किल क्षेत्र के थाना करारी पुलिस फोर्स के साथ रविवार की शाम आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कस्बा करारी में पैदल गश्त किया। गस्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ने महत्वपूर्ण चौराहा, बाजार, एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर लोगों से वार्ता करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया। तथा संदिग्ध व्यक्तियों,और वाहनों चेकिंग की। इस दौरान थाना करारी प्रभारी भी मौजूद रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
