
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कटरी गांव निवासी अरुणा सिंह उम्र लगभग 33 वर्ष पत्नी शिवबरन सिंह के जेठ शिवराज सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष पुत्र जगतपाल सिंह का जमीनी विवाद चल रहा था पीड़िता का जेठ ने पीड़िता को और पीड़िता के पति को घर से बाहर निकाल दिया पीड़िता पति सहित मायके में रहकर गुजर बसर कर रही थी तभी पीड़िता का जेठ शिवराज सिंह पुत्र जगतपाल सिंह अपने साथियों के साथ राजेश निखाद पुत्र राममिलन, धुर्री केवट पुत्र बधाई केवट ,नरेश पासी पुत्र महिमान आदि लोगों के साथ मिलकर दुश्मनी को व्यवहारिता में बदलकर नौकरी दिलाने के लिए झांसा देकर चित्रकूट ले गए दिनांक 21 /3 /2023 को सुबह करीब 6:00 बजे राजेश निखाद ने फोन कर बताया कि तुम्हारा पति बहुत बीमार है रेलवे स्टेशन कर्वी में पड़ा है आकर ले जाओ सूचना के आधार पर पीड़ित महिला ने अपने लड़के विकास सिंह को अपने पति शिवबरन सिंह को लेने के लिए कर्बी भेजा विकास सिंह शिवबरन सिंह को घर लेकर आया तब देखा कि पति को बहुत मारा पीटा गया जिसका उपचार गांव में शुरू किया गया दूसरे दिन दिनांक 22 /3 /2023 को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया जहां पर 31 /3/ 2023 तक इलाज चल जिला अस्पताल कौशांबी के डॉक्टरों ने शिवबरन सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए बाहर इलाज करने करने की सलाह दी पीड़िता ने सद्गुरु सेवा संघ जानकी कुंड चित्रकूट इलाज करने के लिए शिवबरन सिंह को लेकर गई जहां पर डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया पीड़िता अपने पति को बिरला हॉस्पिटल सतना ले गई जहां पर पति का इलाज हुआ और विपक्षी की मारपीट से पेट में गंभीर चोट आने से शिवराज सिंह के पेट की आत फट गई जिसका ऑपरेशन करके आंत निकाल दी गई अब मल मूत्र विसर्जन करने के लिए पेट में नाली लगाकर जगह बनाई गई ऑपरेशन के बाद शिवराज सिंह ने विपक्षियों के द्वारा घटनाकारित कार्य करने की बात बताई और कहा कि यह लोग मुझे जान से मार देना चाहते थे जो कि मैं बच गया इस समय भी इलाज चल रहा है शिवबरन सिंह विकलांगता की स्थिति में है और शारीरिक रूप से अक्षत हो गया है इलाज दवा में लगभग साढे चार लाख रुपए खर्च हो चुका है जबकि दोबारा ऑपरेशन करने की सलाह डॉक्टरों के द्वारा दी गई । पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध पश्चिम शरीरा थाना में लिखित तहरीर दी लेकिन पश्चिम शरीरा पुलिस ने इतने जघंय अपराध होते हुए भी अपराधियों से साथ साठगांठ कर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा नहीं दर्ज कर सकी पीड़ित महिला ने कोर्ट के शरण में आई और कोर्ट में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई कोर्ट के आदेश पर हरकत में आई पश्चिम शरीरा पुलिस ने आरोपियों की विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ली लेकिन अभी भी हो सकता है कि पश्चिम शरीरा पुलिस आरोपियों से साठगांठ कर गिरफ्तारी करने में असफल हो सकती है ।क्योंकि अभी तक पश्चिम शरीरा पुलिस ने 302 के मुलजिमों को गिरफ्तार करने में नाकाम है और हत्यारों से साठगांठ करने में जुटी हुई है।
कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
