
जनपद में कानून, शांति,एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अधीक्षक कौशाम्बी एवं अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस बल के साथ थाना मंझनपुर क्षेत्रांतर्गत कस्बा मंझनपुर में बाजार व अन्य भीड़ भाड़ वाली जगहों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सुगम यातायात हेतु ड्यूटी रत पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। व्यापारियों से सड़क पर अवैध अतिक्रमण न करने के संबंध में वार्ता की गई तथा आमजनमानस व व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना मंझनपुर भी मौजूद रहे।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
