
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। तथा परेड का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने उपरान्त परेड में उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर बेहतर तरीके से टर्नआउट करने के लिए निर्देशित किया। तत्पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराया। तथा डायल 112 की गाड़ियों का निरीक्षण किया। एसपी ने परेड के उपरान्त क्वार्टर गार्द में गार्द की सलामी ली और गार्द का निरीक्षण भी किया। पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं, स्टोर रूम, पुलिस कैंटीन, कंट्रोल रूम,मेस, कर्मचारी बैरक एवं फैमिली आवास परिसर की समुचित तरीके से रख-रखाव करने हेतु निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का जायजा लिया। साथ ही टाईप 2 के निर्माणाधीन आवास का भी निरीक्षण किया गया एवं क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को पुलिस लाइन परिसर के साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
