कौशाम्बी। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। तथा परेड का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए, पुलिसकर्मियों को शस्त्रों को खोलने एवं बन्द करने का अभ्यास भी कराया गया। एएसपी ने निरीक्षण के उपरान्त परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर बेहतर तरीके से टर्नआउट करने के लिए निर्देशित किया। तत्पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल तथा व्यायाम कराया। पुलिस कर्मियों को शस्त्रों को खोलने एवं जोड़ने का अभ्यास करते हुए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए, बाद परेड एएसपी ने समस्त शाखाओं, स्टोर रूम,मेम, पुलिस कैंटीन को चेक कर समुचित तरीके से रख-रखाव करने हेतु निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है।
कौशाम्बी संदेश मो0 शाहिद
Author: Kaushambi Sandesh
Contact number 7394947972
