सराय अकिल क्षेत्र ग्राम सभा दरहा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम चला

सराय अकिल (कौशांबी) सराय अकिल क्षेत्र ग्राम सभा में दरहा में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का अयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि व सांसद प्रतिनिधि ने पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही आए फरियादियों ने अपनी समस्या को अधिकारियों से अवगत कराया।

आज शनिवार को ग्राम सभा दरहा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम प्रधान राम नेवाज ने आयोजन किया।और इसी दौरान मुख्यतिथि के तौर पर नेवादा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिध संदीप मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद प्रतिनिधि जय सिंह पटेल एवं जिला मंत्री नितिन पासी ने पहुंचकर कार्यक्रम कर शुभारंभ किया और वहीं ने इसी दौरान ग्राम प्रधान ने आए अतिथियों का मल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया।और इसी दौरान नूडल ऑफिसर  बीओ पीआरडी अभिषेक एवं (एडीओ समाज कल्याण अधिकारी)गजराज सिंह,(कृष्ण विभाग)अमरीश कुमार,खाद एवं रसद विभाग कपिल सिंह,बैंक ऑफ बड़ौदा एवं रोजगार सेवक,पंचायत विभाग,कृषि विज्ञान केंद्र, शिक्षा विभाग अध्यापिका व पंचायत राज विभाग ने पहुंचकर आज बारी बारी करके सरकार की हर योजनाए जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राष्ट्रीय वृद्धा व्यवस्था पेंशन योजना,उभयलिंगी (ट्रांसजेण्डर) व्यक्तियों की देख-भाल एवं उपचार योजना,पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना,अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न योजना,मुख्यमंत्री अभ्युदयबिः शुल्क कोविंग योजना,इ-विराजित/उपेक्षित उयोवृद्ध माता-पिता (वृद्धजन) भरण पोषण जैसी तमाम योजनाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी। साथ ही इसी दौरान आए फरियादी छोटे लाल पुत्र महादेव निवासी दराहा ने बताया की 60 साली पेंसन, राम भवन,निगम, भैया लाल, दख्खानी, ने बताया की हमे न ही पेंशन एवं आवास प्रधानमंत्री आवास मिला जिससे काफ़ी दिक्कत होती है। जिसको लेकर अधिकारियों से फरियादियों ने गुहार लगाई। इस दौरान मुख्य अतिथि ने गर्भवती महिला की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया और उसके बाद ग्राम प्रधान को ओडीएफ एवं मॉडल ग्राम पंचायत बनने की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री के द्वारा दिए गए अभिनंदन पत्र को भी मुख्यतिथी ने देकर सम्मानित किया। इसके बाद किसानों को किसान सम्मन निधि का प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस मौके पर मौजूद रहे।मंडल महामंत्री राम बाबू, मण्डल उपाध्यक्ष त्रिशूल नाथ द्रिवेदी, विजय साहू, कमलेश सिंह,मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संतोष कुमार, जिला अध्यक्ष प्रिया त्रिपाठी किसान यूनियन, मंडल महामंत्री अनुसूषित मोर्चा अजय दिवाकर, शक्ति केन्द्र संयोजक सुनील सिंह, राजा सिंह, बूथ अध्यक्ष, विनय सिंह, डिब्बू सिंह, कंचन सिंह,वरिष्ट कार्यकर्ता कुलदीप सिंह, प्रबंधक क्षेत्रीय इंटर कॉलेज राहुल सिंह, अपर मुख्याधिकारी मौजुद रहे। इसी तरह
विकसित भारत संकल्प यात्रा का अयोजन ग्राम सभा मोहम्मदाबाद में ग्राम प्रधान तेजबली निषाद के द्वारा अयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद प्रतिनिधि जय सिंह पटेल व मंडल अध्यक्ष सराय अकिल राम बहादुर जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष प्रिया त्रिपाठी ने पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व अन्नप्राशन भी किया गया। साथ ही ग्राम प्रधान ने आए हुए मुख्य अतिथियों का जोरदार स्वागत भी किया। जिसमें सभी अधिकारी गण भी मौजुद रहे।

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें