देवस्थान भैरोंबाबा मंदिर की जमीन पर दबंग कर रहे कब्जा

कोखराज थाना क्षेत्र के हसनपुर पूरब गांव में देव स्थान भैरों बाबा मंदिर के स्थान गांव के ही कुछ दबंग कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीण में आक्रोश पनप रहा हैं।

गांव के कमलेश, विश्राम, राकेश, लवकुश आदि ने बताया की इस देवस्थान गांव के सभी लोग पूजा अर्चना करते हैं लेकिन गांव के ही राम विशाल पुत्र राम लौटन अवैध रूप से कब्जा करते हुए निर्माण कार्य करा रहा है। जिससे गांव के लोगों को पूजा अर्चना करने में समस्या उत्पन्न होगी। इसी मामले को लेकर शुक्रवार की ग्रामीणों ने एस डी एम सिराथू को ज्ञापन देकर मंदिर की जमीन पर अवैध अतिक्रमण रुकवाते हुए मंदिर परिसर को खाली रहने का अनुनय विनय किया है।

कौशांबी संदेश गणेश अग्रहरि ब्यूरो प्रमुख कौशांबी

Kaushambi Sandesh
Author: Kaushambi Sandesh

Contact number 7394947972

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें