पश्चिम शरीरा थाने में SP सत्यनारायण ने सुनीं जनसमस्याएं: बोले- संयुक्त टीम मौके पर जाकर करे भूमि विवादों का समयबद्ध निस्तारण”

कौशांबी संदेश संवाददाता कौशांबी

कौशाम्बी : थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशांबी सत्यनारायण ने थाना पश्चिम शरीरा में जनसुनवाई की। SP ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर भूमि विवादों सहित अन्य शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को बार-बार थाने-तहसील के चक्कर न काटने पड़ें।  SP सत्यनारायण ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखें। प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर नियमानुसार कार्यवाही हो और पीड़ित को न्याय मिले। लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।समाधान दिवस में जमीनी विवाद, मारपीट, आपसी रंजिश व राजस्व से जुड़े दर्जनों मामले आए। कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर 7 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान CO चायल, SDM चायल, थाना प्रभारी पश्चिम शरीरा व राजस्व टीम मौजूद रही।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें