कोखराज थाने में समाधान दिवस: ASP अमिता सिंह ने सुनीं फरियादें, बोलीं- पारदर्शिता व निष्पक्षता से हो समयबद्ध निस्तारण”

कौशांबी संदेश संवाददाता

कौशाम्बी :थाना कोखराज परिसर में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी श्रीमती अमिता सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान जमीन-विवाद, राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों से जुड़े दर्जनों प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।ASP अमिता सिंह ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे और प्रभावी कार्रवाई करे, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।ASP ने कहा कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता को एक ही स्थान पर त्वरित न्याय दिलाना है। सभी शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। इस अवसर पर CO सिराथू, SDM सिराथू, थाना प्रभारी कोखराज, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष मामलों में संबंधित को समय सीमा तय कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें