
कौशाम्बी जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देशन में मंगलवार को थाना कोखराज पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस ने आमजनमानस को भयमुक्त माहौल के लिए आश्वस्त किया।थाना प्रभारी कोखराज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा कोखराज के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, बैंक, एटीएम, स्कूल-कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च किया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की।गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों, राहगीरों और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। महिलाओं-बुजुर्गों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और तत्काल निस्तारण का भरोसा दिया।पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल डायल-112 या नजदीकी थाने को सूचित करें। SP कौशांबी के निर्देश पर जिले भर में रोजाना पैदल गश्त की जा रही है।CO सिराथू ने बताया कि त्योहारी सीजन और मोहर्रम के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पिकेट तैनात है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।थाना कोखराज पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। आमजन निर्भय होकर अपने काम करें, पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार है।
