निवेश को विश्वास, विकास को विस्तार! बेंगलुरु में CM योगी ने किया Industry Leaders’ Roadshow, बोले- नया UP नवाचार-उद्यमिता की असीम संभावनाओं का प्रदेश”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार बेंगलुरु में आयोजित ‘Uttar Pradesh Global Growth Dialogue 2026′ के अंतर्गत Industry Leaders’ Roadshow में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश के उद्योग जगत के दिग्गजों, स्टार्टअप फाउंडर्स और निवेशकों को संबोधित किया।
CM योगी ने कहा कि नया उत्तर प्रदेश निवेश, नवाचार और उद्यमिता के लिए असीम संभावनाओं का प्रदेश है। उन्होंने प्रदेश की विकास यात्रा, निवेश-अनुकूल नीतियों, सुदृढ़ आधारभूत संरचना तथा सुशासन आधारित औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि UP में 6 एक्सप्रेसवे, 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट, देश का पहला इनलैंड वाटरवे और सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। डिफेंस कॉरिडोर, मेडिकल डिवाइस पार्क, फिल्म सिटी और डेटा सेंटर हब जैसे प्रोजेक्ट्स निवेशकों के लिए खुला निमंत्रण हैं।CM ने निवेशकों को प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि सरकार ‘रेड टेप’ नहीं, ‘रेड कार्पेट’ की नीति पर काम कर रही है। निवेश मित्र पोर्टल से 400+ सेवाएं ऑनलाइन, 29 सेक्टोरल पॉलिसी और सिंगल विंडो क्लियरेंस से UP ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में अग्रणी बना है।रोडशो में IT, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, EV, ग्रीन हाइड्रोजन, फार्मा और टेक्सटाइल सेक्टर के दिग्गज शामिल हुए। कई कंपनियों ने UP में डेटा सेंटर, R&D सेंटर और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने में रुचि दिखाई।CM ने कहा कि UP का युवा टैलेंट, विशाल बाजार और बेहतर कानून-व्यवस्था निवेश का सबसे बड़ा आधार है। “आइए, नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में निवेश करें।”

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें