[the_ad id="16"]

कौशांबी: सरसवां के पास एम्बुलेंस-कार की भीषण टक्कर, मां-बेटे की मौत, पिता-बेटी गंभीर घायल”

कौशाम्बी संदेश संवाददाता

कौशांबी।   जिले में दर्दनाक सड़क हादसा। महेवाघाट थाने के सरसवां के पास एम्बुलेंस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रतापगढ़ के बताए जा रहे कार सवार परिवार महेवाघाट क्षेत्र से गुजर रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
हादसा सरसवां गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार एम्बुलेंस और कार आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। कार में सवार एक मां और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहा पिता और पीछे बैठी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एम्बुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।मृतक मां-बेटे प्रतापगढ़ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। परिवार किसी जरूरी काम से जा रहा था। अचानक हुए हादसे से परिवार उजड़ गया।
महेवाघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस और कार को क्रेन से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीड या लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचना दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

[the_ad id="176"]